Posts

Showing posts with the label pooja

भगवान तिरुपति (वेंकटेश्वर)अवतार!

  भगवान तिरुपति ने क्यों अवतार लिया था। भगवान तिरुपति जी ने क्यों अवतार लिया था, यह एक बहुत ही सुंदर कथा है। इस कथा का शुभारंभ उस समय से हुआ था जब भगवान श्री हरि विष्णु श्री राम के रूप में पृथ्वी पर अपनी लीला कर रहे थे। उस समय एक घटना जो आप सभी लोग जानते होंगे घटी थी जब पंचवटी में रावण माता सीता को हरने के लिए आने वाला था।  उस समय भगवान श्रीराम ने अग्नि देवता को वास्तविक सीता को समर्पित कर दिया था और माता सीता की एक छाया जो सीता माता के रूप में ही भगवान के साथ रह रही थी, जिसे रावण हर कर ले गया था। जब भगवान ने रावण का वध किया तो उसके पश्चात भगवान ने वास्तविक सीता को वापस करने के लिए अग्नि देव को कहा जिससे छाया सीता अग्नि में समर्पित हो गई और वास्तविक सीता अग्नि से प्रभु श्री राम के पास वापस आ गई।  जो छाया सीता भगवान के साथ थी, जिसे रावण हर कर ले गया था, उस सीता के लिए अग्निदेव ने भगवान राम से प्रार्थना की वह उससे भी विवाह कर ले, तब भगवान ने कहा की मैं एक पत्नी व्रत ले चुका हूँ, इसलिए इस जीवन में मेरे लिए दूसरा विवाह करना संभव नहीं है। लेकिन अगले जन्म में इनकी यह इच्छा अवश...

प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक ही दिन, उत्तम संयोग में होगी पूजा

Image
  प्रदोष व्रत को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक मास की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। सोमवार के दिन प्रदोष व्रत करने से संतान रत्न की प्राप्ति होती है। साल के अंतिम महीने और हिंदू कैलेंडर के 10 वें महीने पौष में प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का व्रत व पूजन एक ही दिन किया जाएगा. पंचांग के अनुसार प्रदोष व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि और मासिक शिवरात्रि हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को होती है. प्रदोष व्रत और शिवरात्रि दोनों ही भगवान शिवजी को समर्पित है. इस बार दिसंबर 2022 में पौष माह में कुछ विशेष संयोग बन रहे हैं जिससे कि प्रदोष व्रत और शिवरात्रि एक ही तिथि को मनाई जाएगी. जानते हैं प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि की तिथि,संयोग और पूजा मुहूर्त के बारे में. प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि दोनों पर्व बुधवार 21 दिसंबर 2022 को मनाया जाएगा. पौष कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- 21 दिसंबर रात्रि 12:45 से पौष कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्ति- 21...